Press Release

JIADA Clearance Committee Approves New Industrial Projects.

  • 23Oct-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :23/10/2026)
    जियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक में नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मिली स्वीकृति
    =============
    झारखण्ड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक आज जियाडा भवन में प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान विभिन्न नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत प्रोजेक्ट्स हजारीबाग, रामगढ़ के अलावा तुपुदाना, टाटीसिलवे और कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित होंगे। इनमें सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, खादी प्राकृतिक ऑर्गनिक पेंट, प्रिंटिंग जॉब वर्क, हॉस्पिटल प्रोजेक्ट, स्टोरेज ऑफ रॉ मटेरियल ऑफ स्टील प्लांट से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

    चैम्बर अध्यक्ष श्री तुलसी पटेल ने कहा कि इन नए प्रोजेक्ट्स की स्थापना से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स, जिन्हें भूखंड आवंटन के पश्चात भी भूमि का पजेशन नहीं मिला है, पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने चतरा, गढ़वा एवं लातेहार जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इन जिलों में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। जियाडा द्वारा औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में आधारभूत संरचनाओं के विकास, बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता एवं राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और गति देने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की।

    बैठक में जियाडा के अन्य अधिकारी, जैसिया एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल            विनीता सिंघानिया 
    महासचिव                      प्रवक्ता 
    ================

Copyright © 2021-2026 FJCCI