Press Release

Chamber Holds Talks With Senior MEA Officials to Boost Jharkhand's Import-Export.

  • 21Oct-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :-21/10/2026)
    झारखण्ड के आयात-निर्यात को बढ़ावा देने पर फेडरेशन चैम्बर और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के बीच चर्चा
    ============

    Uploaded Image

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और 2011 के आईएफएस अधिकारी एवं डायरेक्टर (ओशिनिया), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अनीमेश चौधरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। चैम्बर भवन में संपन्न हुई बैठक में झारखण्ड से आयात-निर्यात की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राज्य के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने तथा निर्यातकों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक के दौरान चैम्बर के पदाधिकारियों ने झारखण्ड से निर्यात में आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा और निर्यात प्रक्रिया को सरल बनाने, व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार करने तथा राज्य के उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। श्री चौधरी ने भी इन विषयों पर अपने विचार साझा किए और व्यापारिक संभावनाओं को विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि झारखण्ड चैम्बर के साथ भविष्य में भी समन्वय एवं संवाद बनाए रखते हुए व्यापारिक सुविधाओं के विकास और निर्यात को प्रोत्साहित करने की दिशा में आवश्यक सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे।

    चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि झारखण्ड में उद्योग, खनिज, कृषि आधारित उत्पादों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में व्यापक संभावनाएं हैं। आवश्यकता है कि हमारे उद्यमियों और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर अवसर और अनुकूल सुविधाएं मिलें। उन्होंने निर्यात के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। यह कहा कि विदेश मंत्रालय के साथ इस प्रकार का संवाद झारखण्ड के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए नए अवसर खोल सकता है। हमें विश्वास है कि निरंतर समन्वय के माध्यम से निर्यात संबंधी बाधाओं को दूर करने, नए व्यापारिक संपर्क विकसित करने और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सहायता मिलेगी।

    चैम्बर अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि ऐसे संवाद से झारखण्ड के निर्यातकों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने तथा राज्य की निर्यात क्षमता को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।

    बैठक में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग और विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल             विनीता सिंघानिया 
    महासचिव                      प्रवक्ता 
    =======

Copyright © 2021-2026 FJCCI