प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :16/10/2026)
===========


फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने आज नेमरा पहुँचकर झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती रूपी सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस दुःख की घड़ी में उनके एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।
-
रोहित अग्रवाल विनीता सिंघानिया
महासचिव प्रवक्ता
=============
सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।
Copyright © 2021-2026 FJCCI