प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक:-03/10/2026)
============

गांधी जयंती के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा काली मंदिर चौक, एम.जी. मार्ग, रांची स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मेन रोड व्यवसायी समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। व्यापारी एवं उद्यमी, समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और हमारी जिम्मेदारी केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। हमें अपने व्यापार में विश्वास बनाए रखते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। गांधी जी के आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरे विश्व को मानवता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अंचल किंगर, पवन शर्मा एवं विनय अग्रवाल, सदस्य साहित्य पवन एवं सुबोध जायसवाल सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
-
रोहित अग्रवाल विनीता सिंघानिया
महासचिव प्रवक्ता
=============
Copyright © 2021-2026 FJCCI