प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :28/09/2026)
सिगरेट कारोबारी के यहां चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन सराहनीय - चैंबर
===============
बीती रात एक सिगरेट कारोबारी की दुकान में हुई चोरी की घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला पुलिस प्रशासन के प्रयास के लिए आभार जताया। फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि रविवार का दिन होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा जिस तत्परता से कार्रवाई की गई, वह सराहनीय है। घटना के महज लगभग 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी से व्यवसायी वर्ग में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने उक्त व्यवसायी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चैम्बर की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा जिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और सामान बरामद किया गया, वह प्रशंसनीय है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से व्यवसायी समाज का विश्वास मजबूत हुआ है। जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बाजार क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि रविवार होने के बावजूद पुलिस टीम ने बिना विलंब कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन किया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम बधाई की पात्र है। विदित हो कि इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रात लगभग 2 बजे घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी गए सामान की बरामदगी भी सुनिश्चित की।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
=================
Copyright © 2021-2026 FJCCI