Press Release

FJCCI Expresses Concern Over Transport Nagar Delay, Speaks to Department Secretary Rajiv Ranjan.

  • 22Sep-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :22/09/2026)
    ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन और आवंटन प्रक्रिया में स्पष्टता लाई जाय-चैंबर 
    ============

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    ट्रांसपोर्ट नगर के अब तक चालू नहीं होने और आवंटन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता के अभाव पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता व्यक्त करते हुए आज विभागीय सचिव राजीव रंजन से बात की। चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने विभागीय सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़ी समस्याओं एवं ट्रांसपोर्टरों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

    चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का उद्देश्य शहर में परिवहन एवं मालवाहक वाहनों से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित करना था, लेकिन इसके अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं आवंटन प्रक्रिया एवं अन्य संबंधित विषयों को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द चालू करना रांची के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित में आवश्यक है। आवंटन प्रक्रिया को लेकर जो भी असमंजस है, उसे दूर करते हुए स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विभागीय सचिव से मिलकर पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। विदित हो कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को देखते हुए कल भी चैम्बर अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से वार्ता की थी। 

    इस मुद्दे पर चैम्बर भवन में एक बैठक भी हुई। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य मोनिका गोयनका, सदस्य संतोष अग्रवाल और आलोक सिंह उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 

Copyright © 2021-2026 FJCCI