Press Release

FJCCI Delegation Meets MP Mahua Maji, Raises Key Trade and Industry Issues.

  • 20Sep-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :-20/09/2026)
    ट्रांसपोर्ट नगर जल्द चालू हो, नो-एंट्री में तीन पहिया मालवाहक वाहनों को मिले प्रवेश की अनुमति : चैम्बर
    ==========

    Uploaded Image
    व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी से मुलाकात की।

    प्रतिनिधिमंडल ने शहर की यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द से जल्द चालू करने तथा नो-एंट्री के समय तीन पहिया मालवाहक वाहनों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शहर में प्रवेश की अनुमति देने की आवश्यकता पर बातचीत की गई।

    प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन से शहर के मुख्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं छोटे व्यवसायियों की सुविधा को देखते हुए नो-एंट्री के दौरान तीन पहिया मालवाहक वाहनों के प्रवेश की अनुमति आवश्यक है।
    माननीय सांसद ने संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

    प्रतिनिधिमण्डल में चैम्बर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, झारखण्ड प्रगतिशील यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, आर जी टी ए के राजकिशोर सिंह, रविंद्र दुबे, ऋषिदेव यादव, प्रभाकर सिंह, एस बी सिंह, दीपक सिंह सुनील सिंह चौहान शामिल थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ============

Copyright © 2021-2026 FJCCI