Press Release

FJCCI's 62nd AGM Scheduled for 12th September at Chamber Bhawan.

  • 11Sep-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :11/09/2026) 
    झारखण्ड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा चैंबर भवन में 
    ========== 

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 62वीं वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 12 सितंबर 2026 को चैंबर भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि चैंबर की वार्षिक आमसभा हमारी गतिविधियों का केंद्रबिंदु है। इस अवसर पर हमें प्रदेश के अग्रणी उद्योगपति, व्यवसायी व प्रोफेशनल्स के अलावा प्रमुख विशिष्टजनों की उपस्थिति का अवसर प्राप्त होता है। झारखण्ड चैंबर के स्थापना से अब तक पिछले 66 वर्षों से फेडरेशन को राज्यस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में हमारे पूर्व अध्यक्षों ने तत्कालीन परिवेश के अनुसार बेहतरी के कई प्रयास किये हैं। वर्तमान सत्र में हमने भी इस प्रयास को आगे बढाया गया है। 

    महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि चैंबर न सिर्फ व्यापार-उद्योग की उन्नति के लिए कार्यरत है बल्कि जन समस्याओं के समाधान के लिए भी उतनी ही सक्रियता से प्रयत्नशील है। साथ ही उन्होंने चैंबर के आयोजित 62वीं वार्षिक आमसभा में प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों व प्रोफेशनल्स से शामिल होने की अपील की। 
    -
    रोहित अग्रवाल
    महासचिव
    ==============
    सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

Copyright © 2021-2026 FJCCI