Press Release

42 Nomination Papers Filed on Opening Day of Jharkhand Chamber of Commerce Elections.

  • 31Aug-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 31/08/2026)
    चैंबर चुनाव : नामांकन के पहले दिन 42 प्रपत्र प्राप्त
    ================

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

     

    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए। नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त सभी नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी तथा इसके उपरांत प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जायेगी। 

    उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन नंबर (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना अनिवार्य है। डीन नंबर के बिना नामांकन को वैध नहीं माना जायेगा। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक है। नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी।
    -
    अंचल किंगर                    पवन शर्मा
    चेयरमैन,चुनाव समिति  को-चेयरमैन, चुनाव समिति
    =================
    सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

Copyright © 2021-2026 FJCCI