Press Release

Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries Holds 13th Executive Committee Meeting at Chamber Bhawan.

  • 19Aug-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :19/08/2026)
    झारखण्ड चैम्बर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
    ==============

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की तेरहवीं बैठक अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में आज चैंबर भवन में हुई। बैठक में वर्तमान सत्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी वार्षिक आमसभा एवं चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। चैंबर अध्यक्ष ने 12 सितंबर को झारखण्ड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा और सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव 13 सितंबर 2026 को कराने की घोषणा की। वार्षिक आमसभा चैंबर भवन में और चुनाव मारवाडी भवन, हरमू रोड, रांची में कराया जायेगा। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व अध्यक्ष अंचल किंगर को चुनाव चेयरमैन तथा पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को को-चेयरमैन मनोनीत किया गया। महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि झारखण्ड चैम्बर की वार्षिक आमसभा-सह राज्यस्तरीय बैठक में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री की सहमति प्राप्त होने पर आमसभा के द्वितीय सत्र का आयोजन मारवाड़ी भवन में किया जाएगा।

    चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने वर्तमान सत्र में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया और प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। यह भी कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता के कारण ही चैंबर का यह कार्यकाल प्रभावी एवं उपलब्धियों से भरा रहा। बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने वर्तमान सत्र की उपलब्धियों के लिए चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व एवं प्रयासों की सराहना की। साथ ही क्षेत्रीय उपाध्यक्षों द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता की भी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं रमेश कुमार को वर्षभर में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय प्रयासों के लिए कार्यकारिणी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

    महासचिव रोहित अग्रवाल ने वर्तमान सत्र की वार्षिक रिपोर्ट कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सत्र 2025-26 की ऑडिटेड बैलेंस शीट प्रस्तुत की, जिसे कार्यकारिणी समिति ने अनुमोदित किया। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़ ने संयुक्त रूप से सभी उप समितियों के चेयरमैन द्वारा वर्षभर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। यह कहा एक वर्ष के दौरान 216 बैठकों का आयोजन चैम्बर के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। उप समितियों की सक्रियता ने चैंबर की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, रमेष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, अनिस बुधिया, डॉ0 अभिषेक रामाधीन, मनीष सराफ, मुकेष अग्रवाल, पूजा ढाढा, शैलेष अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष अंचल किंगर, किषोर मंत्री, उप समिति चेयरमेन श्रीकृष्ण अग्रवाल, मुकेष पांडे, सुबोध जयसवाल, राजीव चौधरी, माला कुजूर, जसविंदर सिंह, अनिस सिंह, अमित मिश्रा, आलोक सिंह, प्रेमषंकर मिश्रा, अरूण जोषी उपस्थित थें।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ==================

Copyright © 2021-2026 FJCCI