Press Release

FJCCI Business Exchange Sub-Committee Meeting Held at Chamber Bhawan.

  • 18Aug-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 18.08.2026) 
    बिजनेस एक्सचेंज सब-कमेटी की बैठक में व्यापारिक अवसरों पर चर्चा, सदस्यों को ऑन-द-स्पॉट मिला कारोबार

    =================================================================

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की बिजनेस एक्सचेंज सब-कमेटी की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों के बीच व्यापारिक संपर्क बढ़ाने, नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने तथा एक-दूसरे के साथ व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
    बैठक में बताया गया कि जनवरी से अब तक सब-कमेटी की लगभग 10 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें एक आउटडोर बैठक भी शामिल है। यह आउटडोर बैठक अरगोड़ा चौक स्थित रोहतगी होम बाजार में आयोजित की गई थी। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में सदस्यों एवं व्यवसायियों की उपस्थिति रही थी और प्रतिभागियों ने इस पहल को काफी सकारात्मक अनुभव बताया।
    आज की बैठक में भी कई सदस्यों को ऑन-द-स्पॉट व्यापारिक अवसर प्राप्त हुए। इनमें दो मॉड्यूलर किचन से संबंधित कारोबार का मिलना विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। इससे स्पष्ट है कि बिजनेस एक्सचेंज की बैठकें केवल आपसी परिचय और नेटवर्किंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सदस्यों को प्रत्यक्ष रूप से व्यवसाय उपलब्ध कराने में भी प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।
    बैठक के दौरान एक सदस्य द्वारा निर्यात (Export) व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि यदि उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर हो और सही एवं वास्तविक खरीदार (Genuine Buyer) उपलब्ध हो, तो निर्यात के क्षेत्र में काफी अच्छे मार्जिन के साथ व्यवसाय किया जा सकता है। उन्होंने सदस्यों को निर्यात की संभावनाओं को समझने और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष ने कहा कि बिजनेस एक्सचेंज चैंबर की एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल है। समय के साथ इस पहल से सदस्यों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है और बैठक के माध्यम से सदस्यों को वास्तविक व्यापारिक अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजनेस एक्सचेंज को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को प्रत्यक्ष रूप से व्यवसायिक लाभ मिल सके।
    बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बंगार, बिज़नस एक्सचेंज सब-कमिटी के चेयरमैन अमित मिश्रा कार्यकरिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल,  सदस्य पूनम आनंद, आलोक सिंह, दिलीप शाह, अजीत कुमार भगत, प्रदीप कुमार, बीरेंद्र रोहतगी, रमेश कुमार, साहू, अमित कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, शैलेन्द्र सुमन, मनोज कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।
    =
    रोहित अग्रवाल
    महासचिव 

Copyright © 2021-2026 FJCCI