प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :07/08/2026)
प्रधान मुख्य वन संरक्षक से झारखण्ड चैम्बर की मुलाकात
==============

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं ग्रीन इनिसिएटिव को और अधिक प्रभावी बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान संयुक्त रूप से व्यापक पौधारोपण अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, औद्योगिक क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभिन्न सहयोगात्मक गतिविधियों पर विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग एवं झारखंड चैंबर के बीच नियमित समन्वय स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने का प्रस्ताव भी रखा।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी ने झारखंड चैंबर की द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण अभियान से जोड़ने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में वन विभाग की ओर से झारखंड चैंबर को पौधे उपलब्ध कराने की सहमति व्यक्त की, ताकि चैंबर अपने विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों के माध्यम से आमजन के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित कर सके।
चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज, उद्योग और व्यापार जगत की भी समान भागीदारी आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक संस्था एवं नागरिक को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वन विभाग एवं झारखंड चैंबर के संयुक्त प्रयासों से राज्य में पर्यावरण संरक्षण को गति मिलेगी तथा ग्रीन झारखंड के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।
चैम्बर के सह सचिव नवजोत अलंग ने कहा कि झारखंड चैंबर की स्वच्छ भारत एवं पौधारोपण उप समिति पिछले कई वर्षों से पौधारोपण अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है। वन विभाग द्वारा चैंबर को पौधे उपलब्ध कराने की पहल से इन अभियानों को और व्यापक स्वरूप मिलेगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक पौधारोपण का संदेश पहुंचाया जा सकेगा। उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल ने पौधरोपण अभियान को गति देने में सहयोग के लिए विभाग के प्रति आभार जताया।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
====================
Copyright © 2021-2026 FJCCI