Press Release

FJCCI Law & Order Sub-Committee Meeting Held at Chamber Bhawan.

  • 10Jul-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक : 10/07/2026)
    लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक संपन्न
    ===============

    Uploaded Image
    झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में हुई। बैठक में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में हुई चोरी एवं रंगदारी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विधि व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रांची के दो प्रमुख उद्यमियों के आवासों पर चोरी के प्रयास तथा व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटना चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों का विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

    चैम्बर के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक मालिक ने गोड्डा में हाल ही में एक व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षित वातावरण आवश्यक है। उन्होंने पुलिस गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।

    चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने प्रशासन से आग्रह किया कि इन मामलों की शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल एवं मनीष सराफ, और अलोक मल्लिक उपस्थित थे।

    रोहित अग्रवाल
    महासचिव 
    ====================

Copyright © 2021-2026 FJCCI