Press Release

FJCCI Delegation Led by President Aditya Malhotra Attends National Stakeholders Consultation 2026 in New Delhi.

  • 09Jul-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :09/07/2026)
    नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन–2026 में झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारी शामिल हुए
    =============

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    नई दिल्ली में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन–2026 में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में शामिल हुआ। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति, 2026 (ड्राफ्ट), झारखंड टेक्सटाइल, अपैरल एवं फुटवियर नीति, 2026 (ड्राफ्ट) सहित विभिन्न सेक्टोरल नीतियों पर उद्यमियों, निवेशकों, नीति विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए।

    माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य में निवेश आकर्षित करने एवं औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में हुए एमओयू का झारखण्ड चैम्बर ने स्वागत किया और कहा कि इन समझौतों से राज्य में निवेश, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

    झारखण्ड चैम्बर द्वारा राज्य की उद्योग और टेक्सटाइल नीति की प्रशंसा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने का सुझाव दिया गया। नीति में चैम्बर के सुझावों को समाहित करने के लिए चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने माननीय उद्योग मंत्री, उद्योग सचिव और उद्योग निदेशक के प्रति आभार जताया। कंसल्टेशन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, माननीय उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, व्यापार सुगमता तथा उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

    प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा के साथ महासचिव श्री रोहित अग्रवाल, सह सचिव श्री रोहित पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, उद्योग उप समिति के चेयरमैन बिनोद कुमार अग्रवाल और उप समिति चेयरमैन निरंजन शर्मा शामिल थे।

    रोहित अग्रवाल
    महासचिव
    =============

Copyright © 2021-2026 FJCCI