प्रेस विज्ञप्ति (07.07.2026 )
--------------------------------------------------
झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति द्वारा आज झारखण्ड वन महोत्सव के अवसर पर चैम्बर भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधों के साथ-साथ दो तुलसी के पौधे भी लगाए गए।
समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर भवन परिसर में लगभग सभी गमलों में पौधे लगाए जा चुके हैं। अब यदि लगभग 10 सजावटी पौधे और लगाए जाएं, तो यह स्थान एक सुंदर चैम्बर उद्यान के रूप में विकसित हो जाएगा, जिससे न केवल भवन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सदस्यों एवं आगंतुकों को भी हरियाली से भरपूर सकारात्मक वातावरण प्राप्त होगा।
इस अवसर सदस्यों ने तुलसी के पौधों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर प चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़ एवं प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
==============
Copyright © 2021-2026 FJCCI