प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :04/07/2026)
फिल्म-कला, संस्कृति उप समिति की बैठक
==========


झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की फिल्म-कला उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई। यह निर्णय लिया कि उप समिति द्वारा आगामी 22 जुलाई को महान पार्श्वगायक स्व. मुकेश की जयंती तथा 4 अगस्त को किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम चैम्बर भवन में आयोजित की जाएगी। उप समिति चेयरमैन आनंद जालान ने कहा कि इस अवसर पर मुकेश जी सहित अन्य महान कलाकारों को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
------------------------------
वाटर रिसोर्स उप समिति की बैठक
==========
वाटर रिसोर्स उप-समिति की बैठक में समिति के चेयरमैन राजीव प्रकाश चौधरी द्वारा रुक्का-बूटी, रांची के कार्यपालक अभियंता श्री चंद्रशेखर से हाल ही में प्रभावित हुई जलापूर्ति के संबंध में हुई वार्ता की जानकारी दी गई। अवगत कराया गया कि 1 एवं 2 जुलाई 2026 को गेतलसूद डैम स्थित पुराने रुक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में राइजिंग पाइपलाइन की आवश्यक मरम्मत एवं 6 मीटर पाइप बदलने के कार्य के कारण दो दिनों का शटडाउन लिया गया था, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद 3 जुलाई 2026 से पुनः वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सुचारू रूप से पानी छोड़ा जा रहा है तथा जलापूर्ति सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।
----------------------
स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप-समिति की बैठक संपन्न
===========
स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति की बैठक में राज्य में मानसून की देरी पर सदस्यों द्वारा चिंता व्यक्त की गई। उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि जुलाई का प्रथम सप्ताह प्रारंभ होने के बावजूद अपेक्षित वर्षा नहीं होने से किसानों के साथ-साथ वन महोत्सव के अंतर्गत किए जानेवाले पौधरोपण अभियान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि पर्याप्त वर्षा शुरू होने पर उप समिति द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन आनंद जालान, राजीव प्रकाश चौधरी, किशन अग्रवाल, सदस्य विजय कुमार महतो, अनिल कुमार, वंदना उपाध्याय सहित कई सदस्य उपस्थित थे |
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
======================
Copyright © 2021-2026 FJCCI