Press Release

FJCCI Law & Order Sub-Committee Meeting Held at Chamber Bhawan.

  • 02Jul-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :02/07/2026)
    लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक
    ===========

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में हुई। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य के आर्थिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय के साथ झारखण्ड चैम्बर की हुई बैठक में अन्य विषयों के अलावा विधि व्यवस्था की मजबूती के लिए उनकी प्रतिबद्धता का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य की विधि व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। 

    सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की विधि व्यवस्था पर स्वयं संज्ञान लेने को सकारात्मक पहल बताते हुए इसका स्वागत किया। सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने यह सुझाया कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए। लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर द्वारा थाना स्तर पर प्रत्येक माह आयोजित होनेवाली पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठकों से सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इन बैठकों से स्थानीय समस्याओं के समाधान में मदद मिल रही है तथा पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। इस व्यवस्था को पूरे राज्य में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखण्ड चेंबर पुलिस मुख्यालय के समक्ष पहल करेगा।

    बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, सदस्य शषांक भारद्वाज, पूनम आनंद, किशन अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, राजीव चौधरी, शैलेंद्र सुमन, कार्तिक प्रभात उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल
    महासचिव
    --------------

Copyright © 2021-2026 FJCCI