Press Release

FJCCI Retail Sub-Committee Meeting Held at Chamber Bhawan.

  • 30Jun-2026

    प्रेस विज्ञप्ति  (दिनांक :30/06/2026)
    -------------------------

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ट्रेड रिटेल उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में योगेंद्र प्रसाद पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए प्रशासन से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया। बैठक में ट्रेड लाइसेंस की जटिल प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि छोटे एवं मध्यम दुकानदारों को लाइसेंस प्राप्त करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम से प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाने की मांग की गई।

    बैठक में कुछ ब्रेड निर्माता कंपनियों द्वारा बिना किसी स्पष्ट कारण के ब्रेड की कीमतों में की गई वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त की गई। बायो-प्लास्टिक के उपयोग के संबंध में नगर निगम से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई। कहा गया कि गार्बेज बैग का उपयुक्त विकल्प उपलब्ध नहीं होने तक खुदरा दुकानदारों के विरुद्ध इस संबंध में दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

    बैठक में पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमैन योगेन्द्र प्रसाद पोद्दार, सदस्य संजय कुमार, अशोक अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, अमित शर्मा, कृष्ण कुमार गोयल, उपस्थित थे |
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ============

Copyright © 2021-2026 FJCCI