Press Release

PNB MD & CEO Ashok Chandra Meets FJCCI Officials in Ranchi to Boost MSMEs and Banking Services

  • 17Jun-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :17/06/2026)
    उद्योगों और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को लेकर पंजाब नेशनल बैंक और झारखण्ड चैंबर के बीच सकारात्मक संवाद
    =================

    Uploaded Image
    पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अशोक चंद्रा और फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के बीच आज होटल रैडिसन ब्लू में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बैंक के वरीय अधिकारियों एवं चैंबर प्रतिनिधियों ने राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा उद्योग जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की।

    बैठक के दौरान पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्रा ने बैंक की विभिन्न सेवाओं, योजनाओं एवं भावी रणनीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक का विशेष फोकस एमएसएमई, कृषि, रियल एस्टेट तथा क्लस्टर आधारित औद्योगिक विकास पर है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के माध्यम से झारखण्ड में बैंक की सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक राज्य में अपनी उपस्थिति और सेवाओं को लगातार मजबूत कर रहा है तथा उद्यमियों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी अवगत कराया की जुलाई माह से पीएनबी झारखण्ड के हर जिले में जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर अपनी योजनाओं को प्रमोट करेगा और सिक्का मेला, लोन मेला जैसे आयोजन करेगा।

    चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने श्री चंद्रा का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक और उद्योग जगत के बीच मजबूत साझेदारी से राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने झारखण्ड में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे बैंक की योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग, साइबर जागरूकता एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं की व्यापक जानकारी मिल सके। सदस्यों ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा छोटे व्यापारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इस पर बैंक प्रबंधन ने सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा और व्यवसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

    बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार, पवन शर्मा, रंजीत गाड़ोदिया, किशोर मंत्री, सदस्य आदित्य शाह सहित अन्य सदस्य शामिल थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ====================

Copyright © 2021-2026 FJCCI