Press Release

FJCCI Organizes Plantation Drive on World Environment Day.

  • 05Jun-2026

    प्रेस विज्ञप्ति  ( दिनांक: 05.06.2026)
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण 
    =============

    Uploaded Image
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति द्वारा चैंबर भवन की ऊपरी मंजिल पर विभिन्न प्रकार के पौधों को गमलों में लगाया गया। उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि बरसात के समय और भी पौधे लगाए जायेंगे। 

    उप समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने का सबसे प्रभावी और सरल उपाय पौधरोपण है। शहरवासियों से अपील की गई कि वे कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाएं तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। बैठक में कहा गया कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उप समिति चेयरमैन ने यह भी कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और युद्धों से भी पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है, जिसका समाधान वैश्विक स्तर पर खोजा जाना चाहिए।

    बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया। बैठक में चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल सदस्य आनंद जालान, तेजविंदर सिंह, शशांक भारद्वाज, प्रमोद सारस्वत, विजय कुमार महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव
    =============================

Copyright © 2021-2026 FJCCI