प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :01/06/2026)
झारखंड आम महोत्सव 2026 का सफल आयोजन
स्थानीय उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण एवं कृषि आधारित आजीविका को मिला नया मंच
===============

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ट्राइबल बिजनेस डेवलपमेंट उप समिति द्वारा आज चैंबर भवन में झारखंड आम महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर ने किया। महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध आम संस्कृति, स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों तथा आम आधारित उत्पाद निर्माताओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपने उत्पादों, नवाचारों एवं पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों के साथ-साथ आम से निर्मित पारंपरिक एवं नवाचारपूर्ण उत्पादों जैसे अचार, चटनी, आम पापड़, जूस, स्क्वैश तथा अन्य खाद्य उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति, गुणवत्ता एवं रचनात्मकता से उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। महोत्सव का मुख्य संदेश था फ्रॉम मैंगो टू मार्केट, सेलेब्रटिंग इनोवेशन एंड ट्रेडिशन तथा आम जो बनाए आपको खास, स्वाद भी, सेहत भी, समृद्धि भी।
उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल आम के स्वाद का उत्सव मनाना नहीं था, बल्कि स्थानीय उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय व्यवसाय, कृषि आधारित आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना भी था। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बिनिता बोदरा, आरती कुमारी, सुमन देवी, रूपा कुमारी, कुमारी प्रिया, रिंकू मुरारका, सोनी पाठक, भास्कर कच्छप, पूनम सिंह, उषा रानी मिंज एवं संगीता सिंघल सहित अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार भास्कर कच्छप को प्रथम, आरती कुमारी को द्वितीय, रिंकू मुरारका को तृतीय तथा सोनी पाठक को चतुर्थ पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ शिवेंद्र कुमार, एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनि कुमार सिंह, डॉ. प्रेरणा द्वारा प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान किए गये। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा झारखंड की समृद्ध खाद्य एवं कृषि विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की जज अलीशा गौतम उरावं थी।
उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर ने कहा कि आम महोत्सव के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, किसानों एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की पारंपरिक खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं जनजातीय उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर, सदस्य रिंकू मुरारका, कुमारी प्रिया, रूपा कुमारी, सुमन देवी, उषारानी मिंज, संगीता सिंघल, पूनम सिंह, सिमा लकड़ा, अनिमेष मिंज, तेजविंदर सिंह, अजित पाठक, आनंद जालान, राजीव चौधरी, संजय सिंह, अलोक सिंह, शिल्पा केजरीवाल, हर्ष मिंज सहित कई प्रतिभागी शामिल थे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
====================
Copyright © 2021-2026 FJCCI