Press Release

FJCCI Petroleum & Explosives Sub-Committee Holds Meeting with GAIL India Officials to Speed Up PNG Projects.

  • 29May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 29.05.2026) 
    गेल इंडिया के अधिकारियों संग वार्ता 
    ==============

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से गेल इंडिया, रांची के डीजीएम (सीजीडी) प्रशांत कुमार सिंह एवं कमर्शियल हेड मैनेजर देव प्रकाश के साथ गेल इंडिया लिमिटेड, रांची की पूरी टीम उपस्थित थी। बैठक में चैंबर पदाधिकारियों ने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। इस दौरान गेल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्टेशन रोड, बरियातू रोड, पीपी कंपाउंड एवं सिरम टोली चौक क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा चुका है।

    चैंबर द्वारा आग्रह किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर होटल व्यवसायियों एवं बहुमंजिला इमारतों को शीघ्र पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाय। इस पर गेल अधिकारियों ने अवगत कराया कि कार्य को गति देने हेतु अतिरिक्त वेंडरों की नियुक्ति की जा रही है तथा आगामी 5-6 महीनों में लगभग 1 लाख घरों तक पीएनजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी जानकारी दी गई कि पीएनजी गैस, कमर्शियल उपयोग के लिए एलपीजी की तुलना में लगभग 30-40 प्रतिशत तथा घरेलू उपयोग में 8-10 प्रतिशत तक सस्ती पड़ेगी। होटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है, वे शीघ्र आवेदन करें ताकि उन्हें जल्द से जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके। होटल एवं उद्योगों के लिए कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन हेतु गेल का संपर्क नंबर 9031622781 जारी किया गया।

    बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमैन जसविंदर सिंह के अलावा सदस्य दलजीत सिंह, संदीप मिश्रा, रवि रंजन कुमार, संदीप दास, उत्तम कुमार मिश्रा, त्रिलोचन सिंह, अरविंदर सिंह खुराना, प्रमोद चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===================

Copyright © 2021-2026 FJCCI