Press Release

JIADA Project Clearance Committee Meets Under MD Varun Ranjan; FJCCI President Attends.

  • 26May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :26/05/2026)
    जियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक में नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मिली स्वीकृति
    =============

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    झारखण्ड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी की बैठक आज जियाडा भवन में प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान विभिन्न नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत प्रोजेक्ट्स हजारीबाग, कोकर, तुपुदाना एवं पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित होंगे। इनमें हॉस्पिटल प्रोजेक्ट, लिड एसिड एवं ड्राई सेल बैटरी ट्रेडिंग, सोलर सेल एवं बैटरी, विभिन्न प्रकार के हाउसहोल्ड एवं इंडस्ट्रियल प्लास्टिक गुड्स, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक निर्माण, पीईटी प्रिफॉर्म तथा कैप्टिव सोलर पावर से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इन नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की स्थापना से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जियाडा द्वारा औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में आधारभूत संरचना के विकास, बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता एवं राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और गति देने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की।

    बैठक में जियाडा के अन्य अधिकारी, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबड़ेवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    -
    नवजोत अलंग 
    सह सचिव 
    ================

Copyright © 2021-2026 FJCCI