Press Release

Jharkhand Chamber Chief Joins Minister Sanjay Seth to Review GAIL’s PNG Projects.

  • 22May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :22/05/2026)
    गेल इंडिया के साथ समीक्षा बैठक में पीएनजी विस्तार एवं उद्योग हितों पर चर्चा
    ================

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ की अध्यक्षता में आज गेल इंडिया द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान शहर में संचालित गैस पाइपलाइन एवं पीएनजी विस्तार परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने हेतु विशेष टास्क फोर्स के गठन एवं कार्यों में तेजी लाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही यह सहमति बनी कि प्रत्येक माह झारखण्ड चैम्बर एवं गेल इंडिया के बीच समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। आगामी 29 मई को झारखण्ड चैम्बर के नेतृत्व में होटल एसोसिएशन के सदस्यों एवं गेल इंडिया के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

    बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखण्ड में प्रचुर मात्रा में कोल बेड मीथेन उपलब्ध है, जिसका लाभ राज्य एवं यहां के उद्योगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैस की उपलब्धता एवं दरें उद्योगों और उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक एवं प्रतिस्पर्धी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखण्ड में वर्तमान में पीएनजी पर 14 प्रतिशत वैट लागू है, जबकि पड़ोसी राज्य बिहार में इसकी दर अपेक्षाकृत कम है। इससे झारखण्ड में प्रतिस्पर्धात्मक असमानता उत्पन्न हो रही है। अतः उद्योग हित एवं पीएनजी के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार के समक्ष वैट दर में कमी के लिए आवश्यक पहल किए जाने की आवश्यकता है। चैम्बर अध्यक्ष ने गेल इंडिया से राज्य में कार्य निष्पादन हेतु वेंडरों की संख्या बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान मंत कार्यों की गति अत्यंत धीमी है, जिस कारण उद्योगों एवं उपभोक्ताओं को समय पर कनेक्शन एवं सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी सुझाया कि राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाए।

    बैठक में चैम्बर के उप समिति चेयरमैन जसविंदर सिंह और सदस्य अजय भंडारी भी शामिल थे। 
    -
    नवजोत अलंग 
    सह सचिव 
    ======================

Copyright © 2021-2026 FJCCI