Press Release

FJCCI Swachh Bharat & Tree Plantation Sub-Committee Meeting Held at Chamber Bhawan.

  • 20May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 20/05/2026)
    स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति की बैठक 
    ------------
    चैम्बर भवन में स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति की बैठक हुई। बैठक में झारखंड में हाल के दिनों में आए अचानक आंधी-तूफान एवं भारी वर्षा से उत्पन्न समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि शहर के विभिन्न मार्गों में बड़े-बड़े वृक्षों की टहनियां टूटकर एवं पेड़ उखड़कर गिरने से लगातार जान-माल की क्षति हो रही है। संबंधित विभाग से यह मांग की गई कि आगामी आंधी-तूफान एवं वर्षा से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित बड़े एवं जर्जर वृक्षों की अविलंब कटनी-छंटनी कराई जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति से बचा जा सके। उप समिति चेयरमैन ने संबंधित विभागों से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है।  बैठक में उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
    -
    नवजोत अलंग 
    सह सचिव 
    =================

Copyright © 2021-2026 FJCCI