प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 20/05/2026)
फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति की बैठक
=============
झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में हुई। बैठक में झारखंडी सिनेमा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उप समिति चेयरमैन आनंद जालान ने यह जानकारी दी कि नागपुरी फिल्म सेरंग रांची के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है। साथ ही विगत दिनों प्रदर्शित फिल्म वीर बिरसा के पोस्टर का विमोचन चैंबर भवन में चैंबर पदाधिकारियों द्वारा किया गया था, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
बैठक में प्रसिद्ध फिल्म कलाकार अनिल सिकदार के आकस्मिक निधन पर सदस्यों द्वारा शोक व्यक्त किया गया। आगामी 30 मई को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।
-
नवजोत अलंग
सह सचिव
==========
Copyright © 2021-2026 FJCCI