Press Release

Free GST, Profession Tax Registration and Awareness Camp Held at Chamber Bhawan.

  • 20May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति  (दिनांक: 20/05/2026)
    =========

    Uploaded Image
    चैंबर भवन में राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, पूर्वी अंचल, रांची द्वारा झारखंड माल एवं सेवा कर अधिनियम तथा झारखंड प्रोफेशन टैक्स अधिनियम से संबंधित निःशुल्क निबंधन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों एवं व्यवसायियों ने भाग लिया तथा निःशुल्क निबंधन एवं कर संबंधी समस्याओं के समाधान का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं एवं करदाताओं को GST से संबंधित विभिन्न बेस्ट प्रैक्टिसेस की भी जानकारी दी गई, जिससे कर अनुपालन को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।

    विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस जागरूकता अभियान का आयोजन आगामी सप्ताह में भी किया जाएगा, जिसकी विस्तृत सूचना शीघ्र साझा की जाएगी। इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, जीएसटी उप समिति के चेयरमैन ज्योति पोद्दार, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, पूर्वी अंचल राम प्रवेश प्रसाद, नोडल पदाधिकारी सहायक आयुक्त सुजीत कुमार, सहायक आयुक्त स्वामी नंदन, राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार एवं संजय एक्का सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    -
    नवजोत अलंग 
    सह सचिव 
    ===========

Copyright © 2021-2026 FJCCI