Press Release

FJCCI Unveils Newly Renovated and Furnished President-General Secretary Cabin.

  • 14May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :14/05/2026)
    चैम्बर भवन में सौन्दर्यीकृत अध्यक्षीय-महासचिव कैबिन का हुआ अनावरण
    ================

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालयीय भवन में नव सौन्दर्यीकृत एवं सुसज्जित अध्यक्षीय-महासचिव केबिन का आज विधिवत अनावरण किया गया। अध्यक्षीय केबिन का उद्घाटन चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष आर के सरावगी ने किया। इस अवसर पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, कुणाल अजमानी एवं किशोर मंत्री सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षीय केबिन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना भी हुई। उपस्थित सदस्यों ने नव सुसज्जित केबिन की सराहना करते हुए इसे चैम्बर की गरिमा एवं कार्यसंस्कृति के अनुरूप बताया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि यह सौन्दर्यीकृत अध्यक्षीय केबिन चैम्बर की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

    इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदयशंकर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, मनीष सराफ, आस्था किरण, अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल, ज्योति कुमारी, उप समिति चेयरमैन साहित्य पवन,  प्रियंक भगत, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, प्रमोद सारस्वत, अलोक मल्लिक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ======================

Copyright © 2021-2026 FJCCI