प्रेस विज्ञप्ति
चेंबर और IIA की संयुक्त बैठक में 'झारखंड बिल्डिंग रेगुलेराइजेशन स्कीम 2026' पर हुई चर्चा
==========================================

7 मई 2026 को चेंबर भवन में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), झारखंड चैप्टर के पदाधिकारियों एवं आर्किटेक्ट्स की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 'झारखंड बिल्डिंग रेगुलेराइजेशन स्कीम 2026' (झारखंड भवन नियमितीकरण योजना) के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया |
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए इसे एक जनहितैषी कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से उन हजारों लोगों को राहत मिलेगी जिनके भवनों में मामूली विचलन हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाने के लिए सरकार के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव और स्पष्टीकरण रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक के मुख्य बिंदु और सुझाव:
1. SOP जारी करने की मांग: बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार इस पूरी नियमितीकरण प्रक्रिया के लिए एक विस्तृत Standard Operating Procedure (SOP) जारी करे, ताकि आवेदकों और तकनीकी विशेषज्ञों के एवं सरकार से सम्बंधित पदाधिकारियों के बीच किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे।
2. ऑनलाइन पोर्टल और आवेदन: सरकार से आग्रह किया गया कि योजना के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल को अविलंब पूरी तरह सक्रिय किया जाए। पोर्टल पर आवेदन फॉर्म के साथ-साथ ड्राइंग की PDF फाइल अपलोड करने की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
3. 60 दिनों की समय सीमा: चेंबर और IIA ने प्रस्ताव दिया है कि पोर्टल पूर्ण रूप से सक्रिय होने की तिथि से ही 60 दिनों की समय सीमा (Grace Period) मान्य होनी चाहिए, ताकि आवेदकों को प्रक्रिया पूरी करने का पर्याप्त समय मिल सके।
4. सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक: इन मांगों और तकनीकी स्पष्टीकरणों पर चर्चा करने के लिए चेंबर और IIA का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का प्रस्ताव रखेगा। ताकि इस योजना का फायदा सभी को प्राप्त होना सुनिश्चित हो |
इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा, "हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की इस सकारात्मक पहल का लाभ अधिकतम लोगों को मिले। इसके लिए प्रक्रिया का 'सुगम और डिजिटल' होना अनिवार्य है।
बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल,
पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, आई आई ए झारखण्ड चैप्टर (आर्किटेक्) के चेयरमैन अतुल सराफ, सदस्य अरुण कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार बुधिया, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
===========
Copyright © 2021-2026 FJCCI