Press Release

FJCCI Delegation Meets Tool Room MD to Drive Progress on Signed MOU.

  • 03May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 03/05/2026)
    =============

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम परिसर में प्रिंसिपल सह प्रबंध निदेशक महेश गुप्ता के साथ एक बैठक की। यह बैठक झारखण्ड चैम्बर और गवर्नमेंट टुल रूम के बीच पूर्व में हस्ताक्षरित एमओयू के अनुपालन में आयोजित की गई थी। बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष राम बांगड़ एवं स्किल डेवलपमेंट उप समिति के चेयरमैन आलोक सिंह उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान एमएसएमइ एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए स्किल डेवलपमेंट, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण तथा असंगठित श्रमिकों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने टूल रूम से उनके उपलब्ध प्रशिक्षण संसाधनों, मशीनरी, लैब्स एवं अन्य सुविधाओं का विस्तृत विवरण साझा करने का आग्रह किया ताकि इसे चैम्बर के सभी सदस्यों तक पहुंचाया जा सके और अधिक से अधिक उद्योग इससे लाभान्वित हो सकें। यह भी चर्चा की गई कि झारखंड के अन्य शहरों से जुड़े चैम्बर के सदस्य किस प्रकार झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आउटरीच प्रोग्राम, इंडस्ट्री कनेक्ट एवं संभावित सहयोग मॉडल पर विचार किया गया, जिससे राज्यभर के उद्योगों को स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराया जा सके।

    टूल रूम द्वारा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने एवं चैम्बर सदस्यों के लिए संस्थान विजिट आयोजित करने पर भी सहमति बनी। यह निर्णय लिया गया कि झारखण्ड गवर्नमेंट टुल रूम द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन 20 मई 2026 को चैम्बर के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्लेसमेंट सपोर्ट एवं इंडस्ट्री कोलैबोरेशन की रूपरेखा साझा की जाएगी। उप समिति चेयरमैन आलोक सिंह ने कहा कि इस पहल से झारखंड में स्किल डेवलपमेंट को नई दिशा मिलने के साथ-साथ उद्योगों को प्रशिक्षित एवं योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
    -
    रोहित अग्रवाल
    महासचिव 
    ==========

Copyright © 2021-2026 FJCCI