Press Release

Chamber Delegation Meets Finance Minister Radhakrishna Kishore Over Crusher Operators' Grievances.

  • 03May-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 03/05/2026)
    क्रशर व्यवसायियों की समस्या को लेकर माननीय मंत्री के साथ वार्ता
    ==========

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    क्रशर व्यवसायियों की समस्या को लेकर आज झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमण्डल ने माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाक़ात की। बैठक में माननीय उच्च न्यायालय में लंबित पीआईएल (आनंद कुमार बनाम झारखंड सरकार) के आलोक में खनन पट्टों एवं क्रशर इकाइयों के लिए निर्धारित दूरी (400 मीटर एवं 500 मीटर) के प्रभाव पर चर्चा की गई। यह अवगत कराया गया कि इस निर्णय के कारण अधिकांश इकाइयों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है, जिससे उद्योग एवं इससे जुड़े हजारों मजदूरों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गई है। इससे राज्य सरकार को होनेवाले राजस्व हानि एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर प्रतिकूल असर की आशंका भी जताई गई।

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने सरकार से इस मामले के शीघ्र समाधान हेतु माननीय मंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया। माननीय मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    प्रतिनिधिमण्डल में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमैन नितेश शारदा, डॉ अनल सिन्हा, क्रशर व्यवसायी मोइज अख्तर, गौरव अहूजा, राम रतन महर्षि, संदीप कुमार शामिल थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव
    ==========

Copyright © 2021-2026 FJCCI