Press Release

Jharkhand Chamber Meets Traffic SP over City Congestion; Distributes ORS to Traffic Cops Amid Heatwave

  • 28Apr-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :28/04/2026)
    ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस का वितरण, यातायात सुधार को लेकर झारखण्ड चैम्बर और ट्रैफिक पुलिस की बैठक
    ==============

    Uploaded Image
    भीषण गर्मी को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस का वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में बढ़ते जाम की समस्या से राहत दिलाने के उपायों पर विमर्श किया गया। यह सुझाया गया कि स्कूली बसों का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाए, जिससे ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके।

    इसके अलावा, एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी के गठन का भी प्रस्ताव रखा गया जिसमें रांची नगर निगम, ट्रैफिक विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं झारखण्ड चैंबर सहित अन्य संबंधित संस्थाएं शामिल हों। इस समिति की नियमित बैठकों से यातायात व्यवस्था में सकारात्मक सुधार संभव होगा। साथ ही शहर की ट्रैफिक लाइट्स का व्यापक ऑडिट कराने का भी सुझाव दिया गया।

    ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने चैम्बर द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा बैठक में दिए गए सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवान कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। ओआरएस वितरण इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है। साथ ही, रांची शहर में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। हमें विश्वास है कि संयुक्त प्रयासों से शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल शामिल थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ================

Copyright © 2021-2026 FJCCI