प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 23/04/2026)
झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रांची शहर में मोटर चालित पैडल रिक्शाओं के अनियंत्रित संचालन से उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को लेकर रांची नगर निगम के नगर प्रशासक को पत्राचार किया। यह कहा गया कि शहर के भीड़भाड़ वाले एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में ऐसे रिक्शाओं की संख्या काफी अधिक हो गई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से हमें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि ये मोटर चालित रिक्शा तेज गति से संचालित किए जाते हैं, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में बिना पंजीकरण संचालित टुकटुक रिक्शाओं पर निगम द्वारा किए गए नियंत्रण का उल्लेख करते हुए आग्रह किया गया कि मोटर चालित रिक्शाओं के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए जाएं। साथ ही, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इनके प्रवेश एवं गति पर नियंत्रण, अनिवार्य पंजीकरण/अनुमति व्यवस्था तथा यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने की मांग की गई।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
==============
Copyright © 2021-2026 FJCCI