प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :22/04/2026)
ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन
===================

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा रांची नगर निगम के सहयोग से आज श्रद्धानन्द रोड, अपर बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में व्यापारियों नया ट्रेड लाइसेंस बनाने के साथ-साथ पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त होल्डिंग टैक्स जमा करने की भी व्यवस्था की गई, जिसका लोगों ने लाभ उठाया।
कैंप के दौरान कुल 15 नए ट्रेड लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए, 12 लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया तथा 9 होल्डिंग टैक्स जमा किए गए। इसके अलावा 14 बीटीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जो आवेदन किन्ही कारणों से रुके थे, उन आवेदकों द्वारा कैंप में आकर जरुरी दस्तावेज जमा किया गया। जल्द ही उन आवेदनों के निष्पादन के लिए आश्वस्त किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए चैम्बर के सिविक एमिनिटी उप समिति के चेयरमैन अमित किशोर ने कहा कि कैंप के माध्यम से व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान संभव हुआ है। व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। विदित को कि मंगलवार को भी चैम्बर भवन में कैंप का आयोजन किया गया था। झारखण्ड चैम्बर द्वारा आयोजित इस पहल की स्थानीय व्यापारियों ने सराहना की और इसे उपयोगी बताया।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
=================
सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।
Copyright © 2021-2026 FJCCI