प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 21.04.2026)
फिल्म, कला एवं संस्कृति उप-समिति की बैठक
============

झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की फिल्म, कला एवं संस्कृति उप-समिति की बैठक आज चैंबर भवन में हुई। बैठक में नागपुरी फिल्म वीर – आईज कर बिरसा के 30×40 के पोस्टर एवं शो कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक विजय प्रकाश, अनिल सिकदर एवं काजल मुंडू उपस्थित थे। यह भी जानकारी दी गई कि हाल ही में नागपुरी फिल्म सेरंग का विशेष शो सुजाता सिनेमा में आयोजित किया गया, जिसका नियमित प्रदर्शन शीघ्र ही सिनेमाघरों में किया जाएगा। साथ ही 24 अप्रैल से फिल्म वीर – आईज कर बिरसा को जे.डी. सिनेमा हॉल में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में मधु मंसूरी एवं मुकुंद नायक सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
उप समिति चेयरमैन आनंद जालान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिनेमा घर बंद हो गए है और अब ओटीटी पर पिक्चर आने से स्थानीय भाषाओं के सिनेमा को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है इस पर सरकार को विचार करते हुए नीति निर्धारण करना चाहिए। बैठक में उपस्थित फिल्म जगत के लोगों ने चैंबर पदाधिकारियों से आग्रह किया कि फिल्म एवं कला से संबंधित सरकारी पदाधिकारियों को चैंबर भवन में आमंत्रित कर झारखण्ड की फिल्म नीति पर विस्तृत चर्चा की जाए ताकि इस क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, उप समिति चेयरमैन आनंद जालान, सदस्य किशन अग्रवाल, विजय कुमार उपस्थित थे |
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
============
सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।
Copyright © 2021-2026 FJCCI