प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 21/04/2026)
ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन
==============

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आज चैम्बर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में व्यापारियों को नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने तथा होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर 25 से अधिक व्यापारियों ने नया ट्रेड लाइसेंस बनवाया एवं अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। इसके साथ ही कई व्यापारियों ने कैंप में पहुंचकर ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। वार्ड संख्या बदल जाने से ट्रेड लाइसेंस कैंसिल होने की एक व्यापारी की समस्या का समाधान भी मौके पर ही किया गया। कैंप के दौरान तीन व्यापारियों ने होल्डिंग टैक्स की रसीद भी कटवाई।
उक्त जानकारी चेम्बर के सिविक एमिनिटी उप समिति के चेयरमैन अमित किशोर ने देते हुए कहा कि बुधवार को भी श्रद्धानन्द रोड, अपर बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इस कैंप का आयोजन किया गया है। अपर बाजार के व्यापारियों की सुविधा हेतु कैंप का आयोजन बाजार क्षेत्र में लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में व्यापारियों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की।
शाम तक चले इस कैंप में चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सदस्य राजीव चौधरी, किशन अग्रवाल, आनंद जालान समेत कई व्यापारी शामिल थे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
=============
Copyright © 2021-2026 FJCCI