Press Release

FJCCI Skill Development Sub-Committee Meeting Held at Chamber Bhawan.

  • 19Apr-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :19/04/2026)
    स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक 
    =============

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई। राज्य में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने हेतु बैठक में सदस्यों द्वारा विमर्श किया गया। बैठक के दौरान एक्सआइएसएस, बीआईटी मेसरा एवं झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ हाल ही में झारखण्ड चैम्बर द्वारा किए गए एमओयू पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चाओं के क्रम में इन समझौतों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगे की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।

    चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़ ने संयुक्त रूप से एमओयू के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए इस बात पर बल दिया कि इन पहलों से झारखण्ड चैम्बर के सदस्यों एवं व्यवसायियों को अधिकतम लाभ कैसे मिल सके, इसकी विशेष रूप से पहल की जाय। बैठक में सदस्यों द्वारा डिजिटल मार्केटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही, व्यापारियों के कर्मचारियों के लिए सेल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। उप समिति चेयरमैन आलोक सिंह और प्रियंक भगत ने संयुक्त रूप से कहा कि इससे कर्मचारियों के व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी।

    इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम एवं झारखण्ड चैम्बर के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा सभी स्टेकहोल्डर्स एवं लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर चैम्बर के सह सचिव नवजोत अलंग और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने स्किल डेवलपमेंट उप समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं पहलों की सराहना की और इसे राज्य के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन आलोक सिंह, प्रियांक भगत, सदस्य अमित मोदी, दिलीप कुमार, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, अनीश सिंह, जसविंदर सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    =============

Copyright © 2021-2026 FJCCI