प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :18/04/2026)
ट्रेड लाइसेंस की कठिनाई पर चैम्बर की पहल से निगम की त्वरित कार्रवाई
=============
व्यापारियों की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर आज झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा नगर प्रशासक को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया कि कई व्यवसायियों द्वारा आवेदन किए जाने के बावजूद लंबे समय तक ट्रेड लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चैम्बर द्वारा रांची नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस निर्गत करने में हो रही असुविधा एवं अनावश्यक विलंब के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
चैम्बर के पत्र के आलोक में नगर निगम प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आज ही एक लंबित मामले में संबंधित व्यवसायी को शीघ्र ट्रेड लाइसेंस निर्गत कर दिया गया। चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी व्यवसायियों से जुड़े मामलों का इसी प्रकार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे अनावश्यक विलंब एवं असुविधा से बचा जा सके।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
=============
Copyright © 2021-2026 FJCCI