Press Release

FJCCI and BIT Mesra Sign MoU to Bridge Industry-Academia Gap.

  • 15Apr-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :15/04/2026)
    ============

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के साथ एममोयू पर सहमति बनी, जिसके माध्यम से दोनों पक्ष आपसी सहयोग, कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देंगे। इस एमओयू का उद्देश्य उद्योग–अकादमिक समन्वय को मजबूत करना, विद्यार्थियों की रोजगारयोग्यता एवं कौशल विकास को सशक्त बनाना, ज्ञान के आदान-प्रदान एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान को प्रोत्साहित करना तथा प्रशिक्षण, विकास एवं परामर्श कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से आयोजन करना है। यह पहल उद्यमिता एवं नवाचार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    इस पहल के माध्यम से राज्य के युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही, उद्योगों को भी कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे समग्र औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

    इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह एमओयू उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, आधुनिक कौशल एवं नवाचार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।

    एमओयू के दौरान चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल तथा स्कील डेवलपमेंट उप समिति के चेयरमैन आलोक कुमार एवं प्रियंक भगत उपस्थित रहे। बीआईटी मेसरा की ओर से इस अवसर पर प्रो. राजीव पोद्दार (डीन, रिसर्च), प्रो. एस. एस. सोलंकी (डीन, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज), प्रो. प्रवीण श्रीवास्तव (डीन, स्टूडेंट्स अफेयर्स) एवं प्रो. एस. के. झा (हेड, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट) उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बीआईटी मेसरा परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===========

Copyright © 2021-2026 FJCCI