प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 14.04.2026)
बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग से व्यापारिक सहयोग को मिल रही नई दिशा
========================================

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा वर्तमान सत्र में प्रारंभ की गई बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग की श्रृंखला अब व्यापारिक सहयोग का एक प्रभावी मंच बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से सदस्यों के बीच आपसी संवाद, विश्वास एवं व्यवसायिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। इसी क्रम में आज चैम्बर भवन में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने अपने व्यवसाय की विशेषताओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की, जिससे पारस्परिक समझ विकसित हुई और संभावित व्यापारिक अवसरों के नए द्वार खुले। इस पहल की विशेषता यह रही कि कई सदस्यों के बीच सीधे संवाद के माध्यम से त्वरित व्यापारिक समझौते हुए, वहीं कुछ सदस्यों ने दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। पूर्व में आयोजित बैठकों के सकारात्मक अनुभवों को साझा करते हुए सदस्यों ने बताया कि इस मंच ने उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान की है।
उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि सभी जोनल RVP के माध्यम से राज्य के सभी व्यापारियों तक बिजनेस एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पहुचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही, बिजनेस प्लेटफॉर्म की ओर से एक नई योजना “पधारो हमारे प्रतिष्ठान” प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा सदस्यों के बीच अपने-अपने व्यवसाय एवं सेवाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा सीमित अवधि के लिए चैम्बर सदस्यों के लिए उपरोक्त प्रतिष्ठान पर विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, प्रतिष्ठान में चैम्बर सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार भी किया जाएगा। उक्त योजना के तहत प्रथम चरण में रोहतगी होम बाजार अरगोड़ा चौक ने अपनी सहमती देते हुए चैम्बर के सदस्यों को आमंत्रित करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसकी तिथि एवं समय की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल सदस्यों के लिए केवल परिचय का माध्यम नहीं, बल्कि व्यावहारिक व्यापारिक अवसरों का सशक्त प्लेटफॉर्म है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की नियमित बैठकों से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और सदस्यों के बीच सहयोग और अधिक बढ़ेगा |
उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने आगे कहा कि चैंबर की महिला सदस्यों के लिए भी बिजनेस एक्सचेंज के तहत एक व्यापक योजना तैयार की जा रही है,जिसकी बैठक जल्द आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष छूट एवं प्रोत्साहन प्रावधान शामिल किए जाएंगे।
उप समिति के चेयरमैन अमित मिश्रा ने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। “लोकल से वोकल” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में इस प्रकार की बैठकों को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को इसका लाभ मिल सके साथ ही
बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, रोहित कुमार, रमेश कुमार साहू, डॉ० प्रदीप कुमार, अमित मिश्रा, शिवाक्ष रोहतगी, रवि रोहतगी, आलोक सिंह, आस्था किरण, सुबोध चौधरी, , यशवर्धन माटोलिया, प्रवीण , रजनीश सिन्हा, संजय कुमार सिंह, प्रियांक भगत, अमित, दिलीप शाह, संतोष कुमार सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
रोहित अग्रवाल
महासचिव
Copyright © 2021-2026 FJCCI