Press Release

Massive Sunday Crowd Throngs India International Mega Trade Fair Ahead of Grand Finale Today.

  • 05Apr-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :05/04/2026)

    रविवार की छुट्टी होने कारण ट्रेड फेयर में पहुंचे भारी संख्या में लोग, जमकर हुई खरीदारी
    =========
    इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन आज
    =====================

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    रांची में जल्द स्वदेशी मेला लगेगा: संजय सेठ

    रांचीः मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन सोमवार को होगा।
    फेयर के अंतिम दिन स्टॉलधारकों की ओर से आकर्षक ऑफरों की बरसात होगी। कई उत्पादों पर भारी छूट मिलेगी। रांचीवासी इन आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स का संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेयर में रविवार को समापन की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ट्रेड फेयर के आयोजन से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। रांची में ट्रेड फेयर को हमेशा बेहतर रिस्पॉन्स मिलता है। पीएम मोदी ने मन की बात में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा में आयोजित मेले का जिक्र कर चुके है। रांची में जल्द ही स्वदेशी मेला लगेगा। गांव में बने उत्पादों को एक बाजार और मंच देने का प्रयास है। इससे गांव का कलाकार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रयास कर रहे है। उन्होंने झारखंड चैंबर को "क्लीन रांची, ग्रीन रांची" अभियान में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रांची को 2026 में  "क्लीन रांची, ग्रीन रांची" बनाने में सभी का सहयोग लेंगे। कोर कमेटी का गठन करेंगें। इस कोर कमेटी में व्यापारी संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन को शामिल करेंगे। श्री सेठ ने कहा कि देश प्रगति कर रहा है। इस बार रिकॉर्ड दो लाख करोड़ जीएसटी का कलेक्शन हुआ है। हमने 38 हजार करोड़ से अधिक का डिफेंस एक्सपोर्ट किया है। युद्ध की स्थिति नहीं होती तो यह आंकड़ा 60 हजार करोड़ तक पहुंच जाता। 

    रांची को एक अलग पहचान दे कर जा रहा ट्रेड फेयर: आदित्य मल्होत्रा

    चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ट्रेड फेयर रांची को एक अलग पहचान दे कर जा रहा है। रांची वासियों को एक मौका मिला कि वे 12 देशों और 15 राज्यों के उत्पादों को खरीदारी करने एक अनुभव प्राप्त कर सके। स्टॉलधारकों को भी ग्राहक की जरूरत को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, मनोज नरेडी, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, रंजीत गाड़ोदिया, कार्यकारणी सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, मनीष सराफ, पूजा ढाढा, आस्था किरण, विनीता सिंघानिया, सदस्य विनोद जैन, पूनम आनंद, अरुण जोशी, शैलेन्द्र सुमन, अनीश सिंह, किशन अग्रवाल, अरुण भारतिया, अनिल अग्रवाल, जसवीन्दर सिंह, राजीव चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। 


    दोपहर दो बजे से ही लोगों की भीड़  उमड़ने लगी

    ट्रेड फेयर के समापन के पूर्व लोगों की भारी भीड़ जुटी। रविवार की छुट्टी होने के कारण दोपहर दो बजे से ही लोगों की भीड़ ट्रेड फेयर में उमड़ने लगी। फेयर में लगे सभी हैंगरों में लगे स्टॉलों पर लोग देर रात्रि तक खरीदारी करते दिखे। लोगों की भीड़ और खरीदारी होता देख स्टॉलधारक भी खुश नजर आये। वहीं, ट्रेड फेयर में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगी। टिकट कांउटर पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन दिखी। फेयर में हैण्डीक्राफ्ट आईटम, वुडन फर्नीचर, हेंण्डलूम, इलैक्ट्रिक आईटम, रोटी बनाने, आटा गूंथने की मशीन, क्रॉकरी आईटम, कटलरी, किचन, वेयर, खादी के कपड़े, गिफ्ट आईटम की जमकर खरीदारी हो रही है। लोग अपनी जरूरती की वस्तुएं की खरीदारी करते दिखे। वहीं, खाने का भी आनंद उठाया। 

    मॉम एंड किड्स फैशन शो का आयोजन

    झारखंड चैंबर के सहयोग से ट्रेड फेयर में  “मॉम एंड किड्स फैशन शो” का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में माताओं एवं उनके बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर भारतीय संस्कृति, पारंपरिक सौंदर्य और पारिवारिक स्नेह का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक परिधानों को बढ़ावा देना तथा फैशन के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों को प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए विभिन्न फैशन एक्ट्स और रैंप वॉक ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण एवं पूनम आनंद की अहम भूमिका रही। वहीं, इवेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में आईएसबीए की डायरेक्टर संगीता सिन्हा और सुमित्रा’ग्लैम फाउंडर अचला चौहान ने योगदान दिया। ट्रेड फेयर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष कुमार राजा भी शामिल हुए।
    -
     रोहित अग्रवाल
    महासचिव
    ========
    सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

Copyright © 2021-2026 FJCCI