Press Release

Mega Trade Fair Enters Final Phase: Shoppers Flock to Morhabadi Ahead of April 6 Closing.

  • 04Apr-2026

    प्रेस विज्ञप्ति 
    4 अप्रैल 2026

    मेगा ट्रेड फेयर अंतिम चरण में, खरीदारी का सुनहरा मौका

    छह अप्रैल को होगा समापन, ऑफर्स और भीड़ से गुलजार मोरहाबादी मैदान

    ==================================================

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

     

    Uploaded Image

     

     

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    रांचीः राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वां इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले के समापन में मात्र दो दिन शेष हैं और 6 अप्रैल को इसका औपचारिक समापन हो जाएगा। अंतिम दिनों को देखते हुए स्टॉलधारकों द्वारा आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसका लाभ उठाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को दोपहर तीन बजे से ही खरीदारों का आना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। छुट्टी के कारण रविवार को भी मेले में इसी तरह भीड़ रहने की संभावना है और फेयर रात 11 बजे तक खुला रहेगा। सभी हैंगरों में खरीदारों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखी जा रही है। इस ट्रेड फेयर में आठ देशों और 15 राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां घर की सजावट के सामान, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट, आर्टवर्क, फर्नीचर, ज्वैलरी, क्रॉकरी, लेडिस पर्स, फिरोजाबाद की चूड़ियां और आयुर्वेदिक उत्पाद लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जयपुर का विशेष चूर्ण और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
    मेले में लगे आधार स्टॉल पर नाम सुधार सहित कई जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिल  रही है। जींस कुर्ती 1500 रूपये और डिजाइनर ब्लाउज 1600 रूपये से शुरू होकर बिक रही है। वियतनाम का स्कर्ट टॉप, लेडीज शर्ट 800 में मिल रहा है।।बिना अल्कोहल वाला अतर 100 रूपये में उपलब्ध है। दुबई का कुल्फी भी लोगों को।पसंद आ रहा है।

     

    किड्स कार्निवाल में बच्चों ने जमकर की मस्ती

    झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की यूथ कमिटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल और कार्यकारणी सदस्य पूजा ढाढा की ओर से किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। किड्स कार्निवाल में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने बुकमार्क, कीरिंग, स्टोन आर्ट, ब्लॉक पेंटिंग, कॉफी पेंटिंग, क्ले आर्ट, कुल्हड़ आर्ट और दिया पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों ने कई गेम्स भी खेले। 
    चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह लोगों के लिए खरीदारी का अंतिम और सुनहरा अवसर है। उन्होंने अपील की कि जो लोग अब तक मेले में नहीं आ पाए हैं, वे इन आखिरी दिनों में जरूर पहुंचे और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि फेयर में लोगों को स्टॉल पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे खरीदारों को बेहतर सौदे मिल सकते हैं। साथ ही, इन दो दिनों में भीड़ और उत्साह अपने चरम पर रहने की उम्मीद है।


    सिटी एसपी, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जेनरल और संथाल परगना प्रमंडल के चैम्बर के पदाधिकारीगण पहुंचे ट्रेड फेयर

    रांची के सिटी एसपी पारस राणा, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जेनरल गोपाल पाठक के अलावा संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल अपने प्रमंडल के विभिन्न चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को ट्रेड फेयर पहुंचे। उन्होंने कई स्टालों का भ्रमण किया और आयोजन की तारीफ की। इसके अलावा दैनिक जागरण के संपादक शशि शेखर, जीएम परितोष झा भी ट्रेड फेयर का अवलोकन किया। उनके आगमन पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया। 

    इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, पूजा ढाढा, ईस्टर्न झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स साहेबगंज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गोड्डा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव कामरान असर्फी, सह सचिव मो आफताब आलम, चैम्बर के यूथ कमिटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल, सदस्य शशांक भारद्वाज, किशन अग्रवाल, अनीश सिंह, जसविंदर सिंह, रमेश साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।
    -
    रोहित अग्रवाल
    महासचिव 
    ======
    सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

Copyright © 2021-2026 FJCCI