Press Release

Jharkhand-China Trade Meet: Chamber and Consul General Discuss Enhancing Investment Ties.

  • 31Mar-2026

    प्रेस विज्ञप्ति ( दिनांक :31/03/2026)
    झारखण्ड चेम्बर और चीनी महावाणिज्य दूत के बीच बैठक, निवेश व व्यापार सहयोग बढ़ाने पर जोर
    ========

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज चैंबर भवन में चीन के कोलकाता स्थित महावाणिज्य दूत शू वेई का स्वागत किया। उनके साथ बाई एन और सुश्री ली शुयुए भी मौजूद थे। बैठक में झारखंड और चीन के बीच व्यापार, निवेश और उद्योगों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने माना कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं। झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा यह बताया गया कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां इस्पात, खनन और इंजीनियरिंग के बड़े उद्योग हैं। साथ ही, राज्य की अच्छी लोकेशन और बंदरगाहों के पास होने से निवेश के लिए यह एक अच्छा स्थान है।

    चर्चा में खास तौर पर खनन में वैल्यू एडिशन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, फूड प्रोसेसिंग, कृषि और नई ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करने की संभावनाओं पर बात हुई। झारखण्ड चैम्बर ने चीन में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव भी रखा ताकि वहां के उद्योगों से सीधा संपर्क किया जा सके और अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लिया जा सके। महावाणिज्य दूत ने झारखंड के साथ व्यापार बढ़ाने में रुचि दिखाई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने झारखंड में निवेश की असीम संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बैठक अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अच्छा कदम है।महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि झारखण्ड चैम्बर द्वारा राज्य में व्यापार और निवेश के नए अवसर लाने के लिए लगातार प्रयास  किये जा रहे हैं। 

    बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने आगे भी संपर्क बनाए रखने और साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष ने झारखंड को एक बेहतर निवेश गंतव्य बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और सदस्य अरुण जोशी उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===============

Copyright © 2021-2026 FJCCI