Press Release

Jharkhand Chamber’s 17th Mega Trade Fair Witnesses Heavy Footfall at Morhabadi.

  • 30Mar-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :30/03/2026)

    मेगा ट्रेड फेयर में हर वर्ग के लिए उत्पादों का प्रदर्शन

    झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स कर रहा ट्रेड फेयर का आयोजन

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    रांचीः मोहराबादी मैदान में चल रहे 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में सोमवार को भी अच्छी खासी भीड़ रही। यहां हर वर्ग के लिए उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। ट्रेड फेयर  आने वाले लोगों को थाईलैंड, अफगानिस्तान, टर्की, इजिप्ट, भूटान, ईरान समेत आठ देशों और 15 राज्यों के यूनिक प्रोडक्ट पंसद आ रहा है। लोग उत्पादों की जानकारी ले कर खरीदारी कर रहे हैं। फर्नीचर हैंगर में सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, बेड समेत अन्य उत्पादों पर भारी छूट मिल रही है। कश्मीर स्टॉल पर सिल्क, कढ़ाई और प्रिंटेड साड़ियों की खास मांग देखी गई। ससाड़ियां 1200 से 25 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं, जिनमें कश्मीरी सिल्क को लोग खास पसंद कर रहे हैं। वहीं मुंबई के स्टॉल पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी लोगों को खूब लुभा रही है। यहां चूड़ी, कंगन, हार, अंगूठी और अन्य एक्सेसरीज 20 से 1200 रुपये तक में मिल रही हैं। मेले में अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान का केसर, दुबई के अत्तर-परफ्यूम, थाईलैंड के एक्सक्लूसिव आइटम्स, फर्नीचर, होम डेकोर, किचन अप्लायंसेस, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी उपलब्ध हैं। 
    फर्नीचर सेक्शन में सोफा सेट, डाइनिंग टेबल और बेड पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे लोग खरीदारी के साथ बुकिंग भी करा रहे हैं। ट्रेड फेयर में बंगाल से आये चश्में के स्टॉल में स्टाइलिश और फैंसी चश्में बिक रहे हैं। पुरूष और महिलाओं के चश्में 450 रूपये और बच्चों के चश्में मात्र 150 से 200 रूपये में मिल रहे हैं। फेयर में वॉल आर्ट कम क्लॉक भी मिल रहा है। यह चार हजार से नौ हजार रूपये तक की रेंज में उपलब्ध है। वहीं, जयपुरी सिंगल रजाई 850 और डबल रजाई 1500 रूपये में मिल रहे हैं। इसके अलावा जयपुरी सिंगल बेडशीट 650 और डबल बेडशाीट एक हजार रूपये में बिक रहा है। चटाई वाले सिंगल गद्दे 1500 और डबल 2500 रूपये में मिल रहा है। बच्चों के लिए मैजिक बॉक्स टॉय 850 रूपये में उपलब्ध है, जो बच्चों को काफी पसंद आ रहा है।

    चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ट्रेड फेयर में प्रतिदिन लोगों का आना जाना लग रहा है। टिकट काउंटर पर शाम से लोगों की लाइन लग रही है। लोग ट्रेड फेयर में मिल रहे आकर्षक ऑफर का लाभ उठा रहे हैं।

    चैंबर महासचिव है अग्रवाल ने कहा कि ट्रेड फेयर में रांची के अलावा अन्य जिलों के लोग भी पहुंच रहे हैं। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स का संयुक्त प्रयास रंग ला रहा है। देर रात्रि तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुफ्त उठा रहे हैं। बच्चों के खेलने के लिए झूला आदि लगाया गया है। 

    डिप्टी मेयर नीरज कुमार और सुप्रियो भट्टाचार्य ट्रेड फेयर घूमने पहुंचे 

    जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। इसके अलावा डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची एसडीएम भी ट्रेड फेयर घूमने पहुंचे। उनका स्वागत चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, उपसचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, निरंजन शर्मा, शशांक भारद्वाज, आस्था किरण, ज्योति कुमार, शैलेन्द्र सुमन, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। 


    रोहित अग्रवाल
    महासचिव

Copyright © 2021-2026 FJCCI