प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 19/03/2026)
चैम्बर भवन में सिक्का मेले का आयोजन
============

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा केनरा बैंक के सहयोग से आज चैम्बर भवन में सिक्का मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1, 2, 5 एवं 20 रुपये के सिक्कों का वितरण बड़ी संख्या में व्यापारियों के बीच किया गया। प्रत्येक व्यापारी को 10 हजार रुपये मूल्य के सिक्के उपलब्ध कराए गए। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए मेले में व्यापारियों में काफी उत्साह देखा गया। बैंकिंग उप समिति की चेयरपर्सन निधि झुनझुनवाला ने कहा कि छोटे सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से दैनिक लेन-देन में सुविधा मिलेगी। व्यापारियों की भारी मांग को देखते हुए उन्होंने जल्द ही सिक्का मेले का आयोजन कराने की बात कही।
इस अवसर पर कैनरा बैंक के अधिकारियों के साथ चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, बैंकिंग उप समिति की चेयरपर्सन निधि झुनझुनवाला एवं श्री कृष्णा अग्रवाल उपस्थित थे।
चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि व्यापारियों को छोटे सिक्कों की कमी के कारण दैनिक लेन-देन में कठिनाइयों को देखते हुए इस मेले का आयोजन कराया गया था। प्रत्येक व्यापारी को 10 हजार रुपये के सिक्के उपलब्ध कराकर उनकी जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। आगे भी इस तरह का आयोजन और बड़े रूप में किया जायेगा ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा व्यापारी बंधुओं को मिल सके।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
===============
Copyright © 2021-2026 FJCCI