Press Release

FJCCI Felicitates Newly Elected Chaibasa Municipal Council President Nitin Prakash.

  • 02Mar-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :02/03/2026)
    चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश का झारखण्ड चैम्बर द्वारा अभिनन्दन 
    ==================

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा आज चैम्बर भवन में चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चाईबासा शहर के व्यापारिक विकास, आधारभूत संरचना की मजबूती, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग समस्या, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके निर्वाचन पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में चाईबासा नगर परिषद् व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी। चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने आश्वस्त किया कि नगर परिषद् व्यापारिक हितों की रक्षा तथा शहर के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् एवं व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चाईबासा को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों को जहाँ भी आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा  कि चाईबासा नगर परिषद् के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। झारखण्ड चैम्बर सदैव विकासात्मक कार्यों में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान कोल्हान प्रमंडल के तत्कालीन  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से नगर परिषद् के कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    =====================

Copyright © 2021-2026 FJCCI