Press Release

FJCCI and Jharkhand Government Tool Room Sign MoU to Bolster Industrial Growth and Skill Development

  • 25Feb-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :25/02/2026)
    झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एमओयू 
    ==========

    Uploaded Image
    झारखंड के इंडस्ट्रियल एवं स्किल डेवलपमेंट को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना तथा क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की खाई को कम करना है।

    एमओयू के तहत टूल रूम के छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विज़िट और बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापारियों व उद्यमियों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्नीकल मैनपावर, तकनीकी कंसल्टेंसी, रिसर्च एंड डेवेलपमेंट सपोर्ट और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दोनों संस्थान मिलकर स्किल-गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल, सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस और वोकेशनल ट्रेनिंग को भी बढ़ावा देंगे। उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने कहा कि यह साझेदारी रोज़गार सृजन, प्रोडक्टिविटी एन्हांसमेंट और राज्य को एक फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स प्रदान करेगी।

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ किया गया यह एमओयू प्रदेश के उद्योग और स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे तकनीकी शिक्षा और उद्योग की ज़मीनी ज़रूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। इस सहयोग के माध्यम से उद्योगों को इंडस्ट्री-रेडी मैनपावर मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। झारखंड चैम्बर राज्य को एक फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। 

    इस अवसर पर झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम के प्रिंसिपल सह प्रबंध निदेशक (इंचार्ज) एमके गुप्ता, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर आशुतोष मिश्रा, एचओडी ट्रेनिंग मंगल टोप्पो, चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सदस्य भानु कुमार उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ======================
    सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।

Copyright © 2021-2026 FJCCI