प्रेस विज्ञप्ति ( 24 फरवरी 2026 )
बिज़नस एक्सचेंज उप समिति के बैठक
================================

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के तत्वावधान में आज चैंबर भवन में बिजनेस एक्सचेंज कार्यक्रम की चौथी बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चैंबर सदस्यों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देना, व्यापारिक अनुभव साझा करना तथा नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना रहा।
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों ने अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी साझा की और आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिससे स्थानीय व्यापार और उद्योग को मजबूती मिल सके।
FJCCI पदाधिकारियों ने कहा कि बिजनेस एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के माध्यम से सदस्य न केवल नेटवर्किंग कर पा रहे हैं, बल्कि उन्हें वास्तविक व्यापारिक ऑर्डर और सहयोग के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। यह पहल छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगर, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिती के चेयरमैन अमित मिश्रा, सहित सदस्य सौरभ डे, सौरभ बथवाल, शुभम मोदी, उत्तम कुमार टिबरेवाल, मृणाल गुप्त, प्रवीण सिंह, रोहित कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, राहुल शर्मा, विजय कुमार, सुजीत कुमार, कुमार मिथिलेश, आलोक सिंह, अभिषेक कुमार, अनंत जैन, सुमित अग्रवाल, संतोष कुमार उपस्थित थे |
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
=====================
सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित
Copyright © 2021-2026 FJCCI