Press Release

Joint Meeting of FJCCI Forst & Timber Sub-Committee and Saw Mill & Wood Basd Industry Sub-Committee Held at Chamber Bhawan.

  • 07Feb-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :07/02/2026)
    टिम्बर ट्रेड एवं सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति की संयुक्त बैठक
    ===========

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के टिम्बर ट्रेड एवं सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति की संयुक्त बैठक चैम्बर भवन में हुई। बैठक में राज्यव्यापी एवं स्थानीय स्तर पर टिम्बर ट्रेड और सॉ मिल उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति के चेयरमैन तुलसी पटेल ने बताया कि पूर्व में स्थानीय एवं डीएफओ स्तर पर जो समस्याएं थीं, उनका समाधान रांची डीएफओ द्वारा किया जा रहा है तथा रांची स्थित सभी टिम्बर की अनुज्ञप्ति नवीकरण की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। बैठक में उन अन्य लंबित समस्याओं का भी उल्लेख किया गया जिनके संबंध में पूर्व में चैम्बर द्वारा पत्राचार किया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि गत माह वन सचिव से मिलकर इन विषयों पर चर्चा की गई थी जिस पर वन सचिव द्वारा मांगों को राज्य स्तरीय समिति को भेजे जाने की बात कही गई है और समिति से समाधान निकलने का आश्वासन दिया गया है। मांगों में मुख्यतः अनुज्ञप्ति की अवधि पांच वर्ष करने, विभिन्न परिस्थितियों में नाम हस्तांतरण तुरंत करने, नॉमिनी का प्रावधान करने और जितने भी साझेदार हैं उनका नाम अनुज्ञप्ति में अंकित करना शामिल है। यह भी मांग की गई है कि आरा मिल में अतिरिक्त मशीनरी जोडने हेतु भी राज्यस्तरीय समिति से सहमति सहमति लेनी पड़ती है, जो पूर्व में डीएफओ द्वारा दिया जाता था। वन सचिव द्वारा इन सभी मांगों पर निर्णय लेने के लिए राज्यस्तरीय समिति को भेंजा गया है। 

    उप समिति चेयरमैन ने यह भी अवगत कराया कि राज्य स्तरीय समिति की दिनांक 25.11.2021 को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि दिनांक 12.12.1996 से पूर्व स्थापित वैध आरा मिलों एवं काष्ठ आधारित उद्योगों को अधिसूचित वन सीमा से 5 किलोमीटर की दूरी की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। उन्होंने चैम्बर से आग्रह किया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक को रिमाइंडर देकर राज्य स्तरीय समिति की बैठक शीघ्र बुलायी जाए, क्योंकि विगत नौ माह से समिति की बैठक नहीं हुई है और समाधान उसी पर निर्भर है।

    चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि प्रत्येक तीन माह में राज्य स्तरीय समिति की बैठक अवश्य होनी चाहिए, इससे समस्याओं का निदान त्वरित गति से संभव है। बैठक का स्वागत टिम्बर ट्रेड उप समिति के चेयरमैन तेजविंदर सिंह ने किया और समस्याओं पर विस्तार से विचार सॉ मिल उप समिति के चेयरमैन तुलसी पटेल ने साझा किए। बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, सदस्य किशन अग्रवाल, अतीक कुमार, प्रवीण अग्रवाल, सुभम अग्रवाल, अरुण जाजोदिया, प्रमोद अग्रवाल, विनोद पटेल, सतेंद्र सिन्हा उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव
    ===================

Copyright © 2021-2026 FJCCI