प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :04/02/2026)
महिला कुटीर उद्योग उप समिति की बैठक सम्पन्न
===============

झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला कुटीर उद्योग उप समिति की बैठक आज चेंबर भवन में हुई। बैठक में महिला कुटीर उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नीति निर्माण एवं सरकार के साथ समन्वय, महिला कुटीर उद्योग से जुड़ी समस्याओं को राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुँचाने, नई योजनाओं, सब्सिडी एवं नियमों पर नीति सुझाव देने तथा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। उप समिति चेयरपर्सन अंकिता वर्मा ने कहा कि उप समिति द्वारा महिला उद्यमियों के हितों के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा।
बैठक में महिला कुटीर उद्योग के उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत महिला उत्पादों को व्यापारियों, होलसेलर्स एवं रिटेल चेन से जोड़ने, प्रदर्शनियों, मेलों एवं एक्सपो में स्टॉल उपलब्ध कराने तथा बनाने से बेचने तक का पूरा मार्ग प्रशस्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि कुटीर उद्योग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। झारखण्ड चेंबर महिला उद्यमियों को नीति, बाज़ार और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
उप समिति की चेयरपर्सन नेहा पटवारी ने कहा कि 8 मार्च को सर्वाइकल कैंसर एवं वैक्सीनेशन को लेकर उप समिति द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिला कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं को सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, उप समिति की चेयरपर्सन अंकिता वर्मा, नेहा पटवारी, सदस्य पियूष कुमार, पूजा सिन्हा, जास्मिन ज्योति उपस्थित थे।
-
रोहित अग्रवाल
महसचिव
Copyright © 2021-2026 FJCCI